हमने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी

 हमने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की थी.


हमने हाल ही में अपनी प्राइवेसी पॉलिसी अपडेट की थी. अपडेटेड पॉलिसी पर कई सवाल भी उठे हैं. साथ ही, गलत जानकारी भी फैल रही है. ऐसे में हम आपके कुछ सवालों के जवाब देना चाहते हैं जो हमसे कई और लोगों ने भी पूछे हैं. हम आपको बताना चाहते हैं कि WhatsApp को बनाने का हमारा उद्देश्य ही यह है कि आप अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ प्राइवेटली बात कर सकें, आप जो कुछ भी शेयर करें वह आप लोगों के बीच ही रहे.


हमने पॉलिसी में जो अपडेट किए हैं, उनसे आपकी पर्सनल मैसेजिंग की प्राइवेसी पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा, मतलब दोस्तों या परिवारजनों के साथ की गई आपकी बातचीत हमेशा सुरक्षित रहेगी. इस अपडेट में WhatsApp बिज़नेस फ़ीचर्स (जिनका इस्तेमाल करना ऑप्शनल है) में हो रहे बदलावों के बारे में बताया गया है. साथ ही यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया है कि हम आपके डेटा को कैसे इकट्ठा और इस्तेमाल करते हैं. WhatsApp की प्राइवेसी पॉलिसी में किए जा रहे अपडेट और नए बिज़नेस फ़ीचर्स के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह लेख पढ़ें


आपकी पर्सनल मैसेजिंग की प्राइवेसी और सुरक्षा


Facebook और WhatsApp, दोनों ही आपके पर्सनल मैसेजेस नहीं देख सकते और न ही आपकी कॉल्स सुन सकते हैं: आप अपने दोस्तों, परिवारजनों और सहकर्मियों को WhatsApp पर जो मैसेजेस भेजते हैं या कॉल करते हैं उन्हें न तो WhatsApp देख या सुन सकता है और न ही Facebook. आपके पर्सनल मैसेजेस एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होते हैं. आप अपनों के साथ जो भी शेयर करते हैं वह आपके बीच ही रहता है. हम इस सुरक्षा को ऐसे ही बनाए रखेंगे. हम आपकी प्राइवेसी को बहुत महत्व देते हैं, इसलिए आप देखेंगे कि हर चैट पर एन्क्रिप्शन का लेबल लगा होता है. WhatsApp सुरक्षा के बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह पढ़ें.


कौन किसे मैसेज भेज रहा है या कॉल कर रहा है, इसका रिकॉर्ड हम नहीं रखते: मोबाइल कंपनियाँ और ऑपरेटर यह जानकारी स्टोर करते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करते. हमारा मानना है कि दो बिलियन (दो सौ करोड़) यूज़र्स का रिकॉर्ड रखने से प्राइवेसी और सुरक्षा दोनों को खतरा हो सकता है, इसलिए हम ऐसा बिलकुल नहीं करते.


Facebook और WhatsApp, दोनों ही आपकी शेयर की गई लोकेशन नहीं देख सकते: जब आप WhatsApp पर अपनी लोकेशन शेयर करते हैं, तो आपकी लोकेशन एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित होती है. इसका मतलब है कि जिन लोगों के साथ आपने अपनी लोकेशन शेयर की है उनके अलावा कोई इसे नहीं देख सकता.


हम Facebook के साथ आपकी कॉन्टैक्ट लिस्ट शेयर नहीं करते: आपकी अनुमति के बाद ही हम आपकी एड्रेस-बुक से फ़ोन नंबर ऐक्सेस करते हैं, ताकि आप अपने कॉन्टैक्ट्स के साथ आसानी से बातचीत कर सकें. हम आपकी यह जानकारी Facebook द्वारा ऑफ़र किए गए अन्य ऐप्स के साथ शेयर नहीं करते.


WhatsApp ग्रुप्स प्राइवेट रहते हैं: हम मैसेजेस डिलीवर करने और अपनी सर्विस को स्पैम से बचाने के लिए ग्रुप मेम्बरशिप का इस्तेमाल करते हैं. हम ऐडवरटाइज़मेंट दिखाने के लिए यह डेटा Facebook के साथ शेयर नहीं करते. ध्यान दें, ये पर्सनल चैट्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होती हैं, इसलिए हम उनका कंटेंट नहीं देख सकते.


आप ‘गायब होने वाले मैसेज’ मोड का इस्तेमाल कर सकते हैं: अधिक सुरक्षा के लिए आप चुन सकते हैं कि चैट में भेजे गए या आने वाले मैसेजेस 7 दिनों के बाद गायब हो जाएँ. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह लेख देखें.


आप अपना डेटा डाउनलोड कर सकते हैं: आप ऐप में से अपना डेटा डाउनलोड करके देख सकते हैं कि हमारे पास आपके अकाउंट की कौन-सी जानकारी है. इस बारे में ज़्यादा जानने के लिए यह लेख देखें.




बिज़नेस मैसेजिंग क्या है और हम Facebook के साथ कैसे काम करते हैं



हर रोज़, दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग WhatsApp पर छोटे-बड़े बिज़नेस के साथ सुरक्षित रूप से बातचीत करते हैं. हम बिज़नेसेज़ के साथ आपकी बातचीत को और भी ज़्यादा आसान और बेहतर बनाना चाहते हैं. अगर आप WhatsApp पर किसी ऐसे बिज़नेस से कनेक्ट करेंगे जो इन फ़ीचर्स का इस्तेमाल करते हैं, तो हम आपको यह बात स्पष्ट रूप से बताएँगे.


Facebook होस्टिंग सर्विसेज़: बिज़नेस को मैसेज भेजने और अपने दोस्तों या परिवारजनों को मैसेज भेजने में फ़र्क होता है. कुछ बड़े बिज़नेस, कस्टमर्स के साथ अपनी बातचीत को मैनेज करने के लिए होस्टिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करते हैं. इसलिए हम बिज़नेसेज़ को Facebook की सुरक्षित होस्टिंग सर्विसेज़ का इस्तेमाल करने का ऑप्शन दे रहे हैं ताकि वे अपने कस्टमर्स के साथ की जाने वाली WhatsApp चैट्स को मैनेज कर सकें, उनके सवालों के जवाब दे सकें और ज़रूरी जानकारी जैसे कि रसीद आदि भेज सकें. आप बिज़नेस से चाहे फ़ोन, ईमेल पर संपर्क करें या WhatsApp पर, वे देख सकते हैं कि आप किस बारे में बात कर रहे हैं और हो सकता है कि वे इस जानकारी का इस्तेमाल अपनी मार्केटिंग के लिए करें, जैसे कि आपको Facebook पर उससे जुड़े ऐडवरटाइज़मेंट दिखाएँ. अगर आप ऐसे बिज़नेस के साथ बात करते हैं जो Facebook की होस्टिंग सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो हम उनकी चैट्स को साफ़-साफ़ लेबल करते हैं ताकि आपको इस बात की पूरी जानकारी रहे.


बिज़नेस को ढूँढना: आपको Facebook पर ऐसे ऐडवरटाइज़मेंट दिख सकते हैं जिनमें बटन पर क्लिक करते ही आप बिज़नेस को WhatsApp पर मैसेज भेज सकते हैं. अगर आपके फ़ोन में WhatsApp इंस्टॉल किया हुआ है, तो आपको बिज़नेस को WhatsApp मैसेज भेजने का ऑप्शन दिखेगा. इन ऐडवरटाइज़मेंट के साथ आप जो इंटरैक्शन करते हैं उसके आधार पर Facebook आपको पर्सनलाइज़ ऐडवरटाइज़मेंट दिखा सकता है.


WhatsApp पर पेमेंट फ़ीचर: WhatsApp यू.पी.आई. से की जाने वाली पेमेंट्स पर अलग प्राइवेसी पॉलिसी लागू होती है जिसे आप यहाँ देख सकते हैं. हमारी इस अपडेटेड पॉलिसी से पेमेंट प्राइवेसी पॉलिसी प्रभावित नहीं हुई है.

No comments:

Post a Comment